फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मांगे पूरी नहीं होने पर 21 से बेमियादी हड़ताल

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। चार सूत्री मांगों को लेकर एनएचएम संघ ने गुरुवार को कलेक्ट्रट पर जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु को मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन देने के बाद संघ द्वारा सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह को भी ज्ञापन सौंपा गया। 20 जनवरी तक मांगों पूरी न होने पर अनिश्वितकालीन हड़ताल पर जाने की चेतावनी दी गई।
विज्ञापन

एनएचएम के जिलाध्यक्ष सतीश सिंह के नेतृत्व में एनएचएम कर्मी सुबह 11 बजे कलेक्ट्रट पहुंचे, जहां डीएम प्रकाश बिंदु को चार सूत्री मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में समान कार्य समान वेतन एवं विशिष्ट सेवा नीति लागू करने, आउट सोर्सिग/ठेका प्रथा पर रोक लगाने, संविदा कर्मियों का स्थायी समायोजन एवं नवीन पदों का सृजन के साथ आशाओं का न्यूनतम मानदेय दस हजार रुपये मासिक करने की मांग की। साथ ही चेताया कि मांगे पूरी न होने की दशा में 18 जनवरी को समस्त एनएचएम कर्मी काला फीता बांधकर विरोध करेंगे, वहीं 19 जनवरी को दो घंटे का कार्य बहिष्कार किया जाएगा। इसके बावजूद 20 जनवरी तक मांगे पूरी न होने पर अंतिम चेतावनी स्वरूप पूरे दिन का कार्य से विरत रहा जाएगा। फिर भी अगर सरकार नहीं चेती तो 21 जनवरी से सभी संविदा कर्मी बेमियादी हड़ताल पर चले जाएंगे।
ज्ञापन देने वालों में अविनाश सिंह, राजीव कुमार, डॉ. अश्वनी, डॉ. अजंनी त्रिपाठी, डॉ.शैलजाकांत पांडेय, डॉ. असफाक,डॉ.नौशाद, डॉ. कमाल, बृजेश सिंह, कृष्णा राय, आशा देवी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें