फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकानों का ऑनलाइन पंजीकरण जरूर कराएं

विज्ञापन
विज्ञापन
खाद्य सुरक्षा एवं औषधि विभाग द्वारा क्षेत्र के खाद्य कारोबारियों की बैठक शुक्रवार को नगर के बस स्टेशन प्रागंण में संपन्न हुई। जिसमे दुकानदारों को आनलाइन लाइसेंस पंजीकरण कराने के लिए निर्देश दिया गया।
विज्ञापन

बैठक को संबोधित करते मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी आरके दीक्षित ने कहाकि सभी खाद्य सामग्रियों को बेचने वाले दुकानदारों को विभाग से पंजीकरण करवाना जरूरी है। दुकानदार पंजीकरण किसी भी जनसेवा केंद्रों के माध्यम से ऑनलाइन लाइसेंस व पंजीकरण हेतु आवेदन कर सकते है। जहां उनके द्वारा आवेदन की कापी की प्रति क्षेत्रीय कार्यालय में जमा करना होगा। साथ ही खाद्य कारोबारियों को बताया गया कि फुटकर विक्रेता खरीददारी करते थोक विक्रेताओं एवं कंपनियों से टैक्स इनवॉइस एवं नमूने को समय से प्रस्तुत करें। साथ ही खाद्य पदार्थों के रखरखाव ,परिसर की साफ सफाई, खाद्य पदार्थों के लेबलिंग, पैकिंग संबंधी नियमो की भी जानकारी दी। इस अवसर पर खाद्य सुरक्षा अधिकारी पंकज कुमार यादव, नसीम खान, अरविंद कुमार पांडेय, संजय कुमार, सुनील गुप्ता ,अभिषेक गुप्ता, उमाशंकर गुप्ता, सुशील कुमार, राकेश कुमार, अलोक आर्य आदि उपस्थित रहे ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें