परदहां ब्लाक के पिपरीडीह स्थित रामअवध सिंह महाविद्यालय में चल रहे पांच दिवसीय स्काउट गाइड शिविर के दूसरे दिन राष्ट्र में संकट और आपातकालीन परिस्थितियों के बारे में जानकारी दी गई। शुक्रवार को कॉलेज प्रबंधक अजीत कुमार सिंह द्वारा शिविर का शुभारंभ भारत माता के चित्र पर पुष्प अर्पित तथा दीप प्रज्जवलित कर किया।
स्काउट प्रशिक्षक अवनीश पांडे तथा मुहम्मद इसराइल ने छात्र-छात्राओं के सर्वांगीण विकास, राष्ट्र सेवा, आपदा प्रबंधन के तहत राष्ट्र संकट तथा आपातकालीन परिस्थितियों में निपटने के तरीकों के बारे में विस्तार पूर्वक जानकारी दी गई। इस दौरान प्रशिक्षकों द्वारा बिना संसाधन के खाना बनाना, बिना स्ट्रेचर के घायलों का उपचार तथा ध्वज शिष्टाचार व मार्च पास्ट आदि के बारे में बताया। इस मौके पर मुख्य अतिथि अजीत कुमार सिंह ने कहा कि स्काउट-गाइड मित्रता, सहयोग और सेवा के प्रहरी हैं। विपरीत परिस्थितियों में इनकी उपयोगिता और बढ़ जाती है। जिले के बच्चों में ऐसे संस्कारों की जरूरत है। इस मौके पर प्राचार्य डा. रविकांत तिवारी, घोषा सिंह, अरूण कुमार सिंह, अरविंद यादव, सुरेंद्र यादव, बिंदु सिंह, रिंकू सिंह, पूजा सिंह, शालीनी पांडेय, ओमप्रकाश यादव, आलोक सिंह, दिलीप सिंह, गिरीश सिंह आदि मौजूद रहे।