घोसी तहसील अंतर्गत मझवारा क्षेत्र के बाजार स्थित मधुबन मोड के पास लबे रोड 11 हजार वोल्ट का हाईटेशन पोल बिल्कुल जर्जर अवस्था में पहुंच चुका है। यह पोल आधा टूट गया है। जिससे कभी भी कोई बडी दुर्घटना घट सकती है। शिकायतों के बावजूद संबंधित विभागीय अधिकारियों द्वारा इसे दुरस्त नहीं कराया जा रहा है।
बिजली विभाग के लिये लापरवाही करना कोई नई बात नहीं है। बिजली विभाग की लापरवाही का एक नजारा पिछले कई माह से मझवारा बाजार में देखने को मिल रहा है। जहां क्षेत्र में बिजली आपूर्ति के लिए लगाया गया 11 हजार हाईटेंशन तार का बिजली पोल जर्जर हो चुका है। इसके चलते बिजली का पोल अपनी जगह से झुक चुका है, जिसके गिरने से कभी भी बड़ा हादसा घटित हो सकता है। लेकिन इस मामले में विद्युत विभाग लापरवाह बना हुआ है है और विभाग को किसी बडी घटना का इंतजार है। इस संबंध में अधिशासी अभियंता राम सिंह का कहना है कि उन्हें उसकी जानकारी नहीं है जेई से रिपार्ट मांगी जाएगी।