फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जयंती पर याद किए गए सेनानी रामसुंदर पांडेय

विज्ञापन
विज्ञापन
दुबारी। क्षेत्र के गजियापुर स्थित रामसुंदर पांडेय सर्वोदय इंटर कॉलेज के प्रांगण में शनिवार को पूर्व विधायक तथा स्वतंत्रता संग्राम सेनानी स्व. राम सुंदर पांडेय की जयंती समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के प्रधानाचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव ने सेनानी के प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। साथ ही उनके सपने को साकार करने का संकल्प लिया गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आठवीं की छात्रा ज्योति ने भइला पर बेटा बाजे सारे हो बजनवा बेटी पर टूटे मनवा पेेश कर लोगों को कुछ देर तक सोचने पर विवश कर दिया। छठवीं की छात्रा लालसा ने मांग मत दहेज ए भइया पेश किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य संजय कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि आजादी की जंग में सेनानी स्व. रामसुंदर पांडेय का अहम योगदान रहा है। वे हमेशा गरीबों को हक तथा अधिकार दिलाने के लिए अंतिम समय तक संघर्ष रहे। उनके बताए रास्ते पर चलने से ही देेश व समाज की तरक्की संभव है। पूर्व शिक्षक जगदीश पांडेय ने पं. रामसुंदर पांडेय के जीवनवृत्त पर विस्तार से प्रकाश डाला। इस दौरान गिरीश नारायण सिंह, अवधेश नारायण सिंह, त्रिभुवन सिंह, जयप्रकाश सिंह, मनोज सिंह, राम पलट आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें