वलीदपुर। मुहम्मदाबाद गोहना तहसील की प्रमुख सड़क मार्ग मुहम्मदाबाद गोहना- जीयनपुर पर गड्ढे ही गड्ढे हैं। जिससे इस मार्ग से गुजरने वाले राहगिरों के अलावा वाहन चालकों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। सड़क के मार्ग के मरम्मत की मांग को लेकर कई बार स्थानीय निवासियों द्वारा तहसील सहित जिले के अधिकारियों को अवगत करा चुके है। बावजूद सड़क का मरम्मत न होने से लोगों में रोष बढ़ता जा रहा है।
लोक निर्माण विभाग द्वारा करीब 12 साल पूर्व मुहम्मदाबाद गोहना को जीयनपुर से जोड़ने के लिए लाखों की लागत से नौ किमी लंबे सड़क का निर्माण कराया गया था। निर्माण कार्य के बाद विभाग द्वारा एक बार भी सड़क की मरम्मत न कराए जाने से वर्तमान में सड़क जगह-जगह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है। सड़क पर बने गड्ढ़ों के चलते रात के समय मार्ग से गुजरने वाले राहगीर दुर्घटना का शिकार हो रहे हैं। क्षेत्र के देवनाथ यादव, हरिकेश यादव, हप्पू, नसीम, सलाउद्दीन, राजकुमार गुप्ता लोगों ने बताया कि सड़क की दुर्दशा को लेकर कई बार जनप्रतिनिधियों से लेकर प्रशासन के आला अधिकारियों को लिखित और मौखिक शिकायत दर्ज कराया गय। बावूजद सड़क की मरम्मत अभी तक नहीं कराई गई।