फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदाता जागरूकता रैली निकाल कर किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहपुर मंडाव। मधुबन तहसील क्षेत्र के मोलनापुर दुबारी स्थित ऋषि रामनरेश कृषक पीजी कॉलेज के छात्रों ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली। रैली को एसडीएम निरंकार सिंह और ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि चंद्रमणि यादव ‘गुड्डू’ द्वारा संयुक्त रूप से हरीझंडी दिखाकर रवाना किया।
विज्ञापन

शनिवार को कॉलेज छात्र-छात्राओं द्वारा मतदाता जागरुकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ विद्यालय प्रांगण से एसडीएम निरंकार सिंह ने झंडी दिखाकर किया गया। एसडीएम ने छात्र-छात्राओं से कहा कि मतदान आवश्यक है, मतदाताओं को जागरूक करना हमारा कर्तव्य है। वहीं ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि ने मतदान का महत्व बताया। इससे पहले मतदाता रैली कालेज प्रांगण से निकलकर कई गांवों से होते हुए वापस कॉलेज प्रागंण पहुंचकर समाप्त हुई। रैली में छात्र-छात्राएं आधी रोटी खाएंगे वोट डालने जाएंगेे, अधिकार का प्रयोग करेंगे हम वोट जरूर करेंगे आदि नारे लगाते हुए चल रहे थे। रैली में रामायन यादव, अभिषेक सिंह , सपन कन्नौजिया ,राजन कुमार ,रमेश यादव सहित अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें