फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चौपाल में रेलवे सुरक्षा की दी जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रेलवे सुरक्षा बल अब गांव-गांव घूम कर लोगों को रेल सुरक्षा के उपाय सुझा रहा है। इसके तहत रविवार को रेलवे स्टेशन के अंतर्गत पड़ने वाले सुअराबोझ गांव में थानाध्यक्ष आरपीएफ डीके राय दलबल के साथ पहुंचे और चौपाल लगाकर लोगों को रेलवे सुरक्षा के बारे में जानकारी दी।
विज्ञापन

बताते चले कि आला अधिकारियों के निर्देश पर आरपीएफ टीम द्वारा गांवों में चौपाल शुरू की गई। रविवार को सूअराबोझ गांव में ग्राम प्रधान बहादुर यादव की अध्यक्षता में चौपाल शुरू की गई। जिसमें आरपीएफ प्रभारी डीके राय द्वारा ग्रामीणों को चेन पुलिंग रोकने तथा परिवार के लोगों व सहयोगियों को भी ऐसा न करने की चेतावनी देने दी। साथ ही ऐसी स्थिति में आरोपी को पकड़ने अथवा हेल्पलाइन पर सूचना देने, आरपीएफ के हेल्पलाइन 182 से सभी को अवगत कराने के साथ यात्रा के दौरान जहरखुरानी से बचने, महिला सुरक्षा के लिए आरपीएफ का सहयोग लेने की सलाह दी। वहीं यात्रा के दौरान रेलवे के नियमों का पालन करने तथा मानव रहित अथवा मानवकृत समपार पार करते समय सतर्कता बरतने को लेकर लोगों को जागरूक किया। चौपाल में एसआई विजय यादव, वीरेंद्र सिंह, अमर सिंह, भरत, मनोज सिंह, रमेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें