फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण का समापन

विज्ञापन
विज्ञापन
तहसील क्षेत्र के सुरहुरपुर स्थित सेक्रेड हर्ट स्कूल में तीन दिवसीय स्काउट गाइड प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन बुधवार को हुआ। प्रशिक्षण में स्काउट व गाइड को झंडारोहण, स्काउट गाइड प्रार्थना, स्काउट गाइड गीत, प्रतिज्ञा, ध्वज माप, सैल्यूट, स्वच्छता, स्काउट चिन्ह, हाथ मिलनेकी विधि व परोपकार आदि से सम्बंधित नियमो के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन

प्रिंसिपल किरण कृष्ण बरनवाल ने कहा कि स्काउट गाइड प्रशिक्षण में सहभाग करने वाले छात्रों के अंदर चारित्रिक, सामाजिक व नैतिक विकास अन्य की तुलना में अधिक होता है। कहा कि प्रशिक्षण के माध्यम से सेवाभाव का जज्बा पैदा किया जा सकता है। प्रबंधक हरिकृष्ण बरनवाल ने कहा कि आधुनिक माहौल में समाज मे तमाम विसंगतियां, पैदा हो रही है । इसे स्काउट गाइड के माध्यम से कम किया जा सकता है।
विज्ञापन

इस अवसर पर मुख्य प्रशिक्षक जिला आयुक्त राजेश यादव, रामलखन, अखिलेश चौहान, रमन राय, दीपक गुप्ता, शानेआलम, सतीश राघवन, हंसराज चौहान आदि ने योगदान दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें