फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल में शहीदों की याद में लोगों ने जज्बे के साथ किया रक्तदान

विज्ञापन
रक्तदान शिविर
विज्ञापन
मऊ। कारगिल विजय दिवस (26 जुलाई) पर गुरुवार को अमर उजाला फाउंडेशन की तरफ से जिला अस्पताल के ब्लड बैंक में आयोजित रक्तदान शिविर में बरसात के बीच पहुंचे 80 लोगों ने कारगिल शहीदों को नमन कर रक्तदान किया। इसमें विभिन्न संगठनों ने बढ़चढ़कर हिस्सा लेकर रक्तदान महादान के नारे को सच कर दिखाया। सुबह नौ बजे जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु और एसपी ललित कुमार सिंह ने इस शिविर का उद्घाटन किया तो फिर शाम चार बजे तक लोगों के आने और रक्तदान करने का सिलसिला जारी रहा। हालांकि बरसात के चलते कई लोग कैंप में देर से पहुंचे। इस दौरान 85 लोगों ने पंजीकरण कराया लेकिन रक्तदान 80 लोगों ने किया।
विज्ञापन


उद्घाटन समारोह में नगर पालिका अध्यक्ष तैय्यब पालकी के साथ मुख्य चिकित्साधिकारी डा. सतीशचंद्र सिंह, सीएमएस डा. बृज कुमार और अपर पुलिस अधीक्षक एसके श्रीवास्तव उपस्थित रहे। उद्घाटन के दौरान तुरंत रक्तदान करने पहुंचे मुहम्मदाबाद गोहना निवासी इफ्तेखार अहमद के जज्बे को दोनों अधिकारियों ने सराहा। 58 वर्ष उम्र होने के बाद भी इफ्तेखार अहमद जोशखरोश के साथ रक्तदान करने के लिए शिविर में पहुंचे। बोले मेरे स्वास्थ्य का राज रक्तदान है।

इफ्तेखार अहमद इस बार को मिलाकर 60 रक्तदान कर चुकें है। शिक्षक ओमप्रकाश सिंह को अमर उजाला फाउंडेशन के सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया। सुबह नौ बजे से जो रक्तदान का सिलसिला शुरू हुआ तो देर शाम 4.30 बजे तक चला। उप्र प्राथमिक शिक्षक संघ, हिंदु युवा वाहिनी, पुलिस के जवान, फातिमा स्कूल की शिक्षिका आदि ने बढ़कर भाग लिया। शिविर में चार महिलाओं ने भी भाग लेकर रक्तदान किया। इस दौरान ब्लड बैंक प्रभारी डा. सरिता के नेतृत्व में फार्मासिस्ट जितेंद्र विश्वकर्मा, अशोक, अखिलेश त्रिपाठी, राकेश मिश्रा, पंकज, कनक मिश्रा, पायल राय, चंद्रप्रभा, मनोज कुमार, भीम प्रसाद, साहब खदब पूरे दिन उपस्थित रहकर रक्तदान करने वालों की सेवा में जुटे रहे।
विज्ञापन


जवानों को सम्मान, रक्तदान महादान
कारगिल विजय दिवस पर आयोजित रक्तदान शिविर का शुभारंभ करते हुए डीएम प्रकाश बिंदु ने कहा कि अमर उजाला फाउंडेशन द्वारा कारगिल विजय दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित रक्तदान शिविर से जहां जवानों को सम्मान देने जैसे महान कार्य कर रहा हैं। फाउंडेशन के इस कार्य से जवानों को सम्मान मिलने के साथ एकत्रित रक्त से किसी जरुरतमंद मरीज की जान बचाने जैसा पुनीत कार्य किया जा सकता है। पुलिस अधीक्षक ललित कुमार सिंह ने कहा कि कारगिल देश की सीमा पर मौजूद पहाड़ी का नाम हैं, जिस पर पड़ोसी देश ने नापाक इरादे से धोखे से कब्जा कर लिया था, लेकिन देश के वीर जवानों ने दुश्मन के नापाक इरादे को न केवल विफल किया, बल्कि उसे नेस्तनाबूद कर दुबारा कारगिल पर अपना कब्जा जमाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें