फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आधी रोटी खायेंगे, फिर भी पढ़ने जाएंगें

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। सर्व शिक्षा अभियान को सफल बनाने के लिए नगर के परिषदीय विद्यालयों के बच्चों ने स्कूल चलो अभियान की रैली निकाली। नगर पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने हरी झंडी दिखाकर रैली को रवाना किया।
विज्ञापन

रैली में रैली में शामिल प्राविमुंशीपुरा बालक, कासिमपुरा, मलिक ताहिरपुरा, प्राथमिक विद्यालय मुंशीपुरा बालक, कन्या, सीबी मेमोरियल विद्यालय, रामसागर दास जूनियर हाईस्कूल, प्राथमिक विद्यालय मुंशीपुरा सहित शामिल स्कूली बच्चे आजमगढ़ मोड़, रोडवेज होते हुए रेलवे मैदान तक गए। बच्चे अपने-अपने हाथों में पोस्टर बैनर लेकर हर बच्चा स्कूल चलेगा, घर-घर विद्या दीप जलेगा, नारी घर की उजियारी, आधी रोटी खायेंगे, फिर भी पढ़ने जाएंगे आदि नारा लगाते हुए चल रहे थे। इस मौके पर नगर पालिकाध्यक्ष तैयब पालकी ने कहा कि शासन की नीतियों के अनुरूप नि:शुल्क शिक्षा, विद्यालयों में दी जा रही है। अपने बच्चों का भविष्य संवारने के लिए परिषदीय विद्यालयों में दाखिला कराएं। विशिष्ट अतिथि नगर शिक्षा अधिकारी अशोक कुमार गौतम ने प्रधानाध्यापकों को 31 जुलाई तक 10 प्रतिशत नामांकन बढ़ाने का निर्देश दिया। कार्यक्रम के संयोजक प्रधानाध्यापक चंद्रधर राय ने सर्व शिक्षा अभियान की सुविधाओं के बारे में बताया। इस मौके पर प्रधानाध्यापिका हंसरावती पांडेय, मंजू सिंह, सोभावती, राहत, रईसा, सोनम श्रीवास्तव, उषा राय, विमला देवी आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें