फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आग लगने से तीन झोपड़ियां जलकर नष्ट, लाखों की क्षति

विज्ञापन
विज्ञापन
हलधरपुर थाना क्षेत्र के बिलौआ ग्राम पंचायत में सोमवार की दोपहर अज्ञात कारणों से तीन झोपड़ियों में आग लग गई। इस घटना में तीनों झोपड़ियों में रखा लाखों रुपये का सामान जलकर नष्ट हो गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के बिलौआ गांव निवासी सुदर्शन राजभर की सोमवार की दोपहर में अपने परिजनों के साथ बैठा हुआ था। इसी दौरान एक उसकी एक झोपड़ी में अचानक आग की लपटें उठने लगी। यह देख परिजनों ने शोर मचाया तो बड़ी संख्या में ग्रामीण घटनास्थल की तरफ दौड़ पड़े, लेकिन आग की लपटों ने पास में बनी दो झोपड़ियों को अपने आगोश में ले चुकी थी। देखते ही देखते इन झोपड़ियों में रखा घर गृहस्थी का सामान सहित करीब एक लाख का सामान जलकर राख हो गया। इसी दौरान आग की लपटों से गांव के गिरजा गोड़ की भी झोपड़ी जलकर राख हो गया। आग की सूचना मिलने पर पहुंची फायर बिग्रेड ने आग पर काबू पाया।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें