फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम की चौपाल सूरजपुर में लगी

विज्ञापन
विज्ञापन
दोहरीघाट ब्लाक के सूरजपुर गांव में जिलाधिकारी प्रकाश बिंदु की अध्यक्षता में बुधवार को चौपाल लगाकर सरकारी योजनाओं की समीक्षा की गई। इस दौरान स्वच्छ भारत मिशन के तहत मार्निंग फालो-अप एवं संकल्प यात्रा निकाली गई। डीएम ने ग्रामीणों को शपथ दिलाया कि वे खुले में शौच न करें।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि खुले में शौच करने से अनेकों संक्रामक बीमारियों का सामना करना पड़ता है। इससे निजात पाने के लिए शौचालय का निर्माण व उसका प्रयोग दोनों ही जरूरी है। डीएम ने ग्राम पंचायत अधिकारी को निर्देश दिया कि सभी घरों का सर्वे कर लें और जिनके पास शौचालय नहीं है, उसे बनवाने के लिए प्रेरित करें। डीएम ने आगामी बरसात में सूरजपुर में कटान के लिए मनरेगा से कार्ययोजना बनाने के निर्देश अधिशासी अभियंता सिंचाई को दिया। डीएम ने स्कूल खुलने से पहले सभी बच्चों के ड्रेस की नाप कराकर सिलवाने और दो जुलाई को बांटने के निर्देश जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी को दिया। डीएम ने सभी पात्र व्यक्तियों को योजना का लाभ देने के निर्देश दिया। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, शौचालय, स्वास्थ्य, पेंशन, कृषि, नेडा, सिंचाई, पीडब्ल्यूडी सहित सभी विभागों की समीक्षा की गई। कुपोषित बच्चों का वजन कर उन्हें केला एवं बिस्कुट वितरित किया गया। इस दौरान सीडीओ आशुतोष कुमार द्विवेदी, एसडीएम मधुबन निरंकार सिंह, डीपीओ जया त्रिपाठी, डीपीआरओ शेषदेव पांडेय, अधिशासी अभियंता सिंचाई वीरेंद्र सरोज आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें