फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीत पर जताई खुशी

विज्ञापन
विज्ञापन
गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा को मिली भारी जीत से उत्साहित पार्टी कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को स्थानीय पार्टी कार्यालय पर पार्टी के संस्थापकों के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर उन्हें नमन किया । उत्साहित कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी और अमित शाह जिंदाबाद के नारे लगाए। एक दूसरे को मिठाई खिला कर ख़ुशी का इजहार किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से नगर चेयरमैन वेदना सोनकर जोगी, भाजपा मंत्री संतोष राय, संजय प्रजापति ,श्रीकांत ,सुरेश उपाध्याय, विकास वर्मा , प्रह्लाद दास अवधेश राय, प्रेम पटेल, रत्नेश, प्रह्लाद दास, सुरेंद्र राय, चन्दन शर्मा आदि लोग उपस्थित रहे ।
विज्ञापन

रतनपुरा संवाददाता के अनुसार गुजरात और हिमाचल प्रदेश में भाजपा को मिली ऐतिहासिक जीत पर रतनपुरा ब्लाक क्षेत्र के भाजपा कार्यकर्ता मंगलवार को रतनपुरा बाजार में एकत्र हुए। उत्साहित भाजपा कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को मिठाई खिलाकर खुशी का इजहार किया। साथ ही स्टेशन रोड पर जमकर अबीर गुलाल उड़ाया। इस मौके पर काफी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।
घोसी संवाददाता के अनुसार भाजपा घोसी मंडल की मासिक बैठक मंगलवार को नगर के बड़ागांव मोड़ स्थित पार्टी कार्यालय पर हुई। बैठक में आगामी सहकारिता चुनाव जीतने की रणनीति बनाई गई। गुजरात एवं हिमाचल प्रदेश में भाजपा की जीत पर ख़ुशी का इजहार किया। मुख्य अतिथि एवं क्षेत्रीय उपाध्यक्ष देवेंद्र यादव ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री एवं मुख्यमंत्री के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी आगामी सहकारिता का चुनाव जीत कर इतिहास कायम करेगी।जिसकी साक्षी जनता बनेगी।साथ ही संगठन की मजबूती पर बल दिया । जिलाध्यक्ष सुनील कुमार गुप्त ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ही एक मात्र ऐसी पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास की अवधारणा पर काम करती है । उन्होंने कार्यकर्तायों का आह्वान किया कि आगामी 25 दिसंबर को होने वाले कार्यक्रम की सफलता के लिए जी जान से लग जाए। कहाकि गुजरात और हिमांचल में वंशवाद के साथ परिवारवाद की हार हुई है, और विकास की जीत हुई है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष कृपाशंकर सिंह ने तथा संचालन नरेंद्र चौहान ने किया। इस अवसर पर प्रमुख रूप से डा. नागेंद्र सिंह, कंवल गिरी, विश्वनाथ शर्मा, मनोज राजभर, फिरोज तलवार, मोहम्मद आमिर, राजबहादुर सिंह, अजय गुप्त, लालचंद चौहान, बृजेश यादव, रामप्यारे प्रजापति, अशोक गुप्ता आदि भाजपा जन रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें