किसान सहकारी चीनी मिल्स घोसी के गन्ना खरीद कार्यों के उप गन्ना आयुक्त देवरिया राजीव राय एवं जिला गंन्ना अधिकारी मऊ सना आफरीन ने संयुक्त रूप से औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में पाया कि लक्खूपुर निवासी किसान सूरत एवं कोटवा निवासी योगेंद्र ट्राली में जड़ व मिट्टी युक्त गन्ना तौलने के लिए लाए थे जिसे वापस कर दिया गयाऔर किसान को चेतावनी दिया कि भविष्य में तौल के लिए साफ व सुंदर ही गन्ना लाए ।किसान बगैर पर्ची के गन्ना तौल के लिए न लाएं अन्यथा तमाम परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है ।इस अवसर पर प्रधान प्रबंधक के एम सिंह, उपाध्यक्ष रामाश्रय राय ,सुनील यादव ,मुख्य गन्ना अधिकारी राम आशीष सिंह ,गन्ना अधिकारी राम सेवक यादव आदि उपस्थित रहे।