फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नवासियों ने किया गांव में किया विरोध प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
क़ोपागंज। ब्लाक के संक्रमण के शिकार खुखुंदवा मुसहर बस्ती के लोगों ने जलजमाव से निजात पाने के लिए आखिरकार सड़क पर उतर ही गए। गांव में पक्का नाला के साथ खड़ंजे की मांग करते हुए बुधवार को वनवासियों ने ग्राम प्रधान के विरुद्ध गांव में प्रदर्शन किया। वनवासियों ने चेताया कि अगर दो दिन के अंदर गांव में नाला निर्माण का कार्य शुरू नहीं कराया गया तो बस्ती के लोग चक्का जाम करने के लिए विवश होंगे।
विज्ञापन

कोपागंज विकास खंड के ग्राम पंचायत खुखुंदवा स्थित मुसहर बस्ती में गत 10 दिनों से डायरिया का प्रकोप फैला हुआ है। इस दौरान मुसहर वस्ती के तीन बच्चों की मौत हो चुकी है। इससे बस्ती के लोग काफी भयभीत है। ग्रामीणों का कहना है कि जगह-जगह भीषण गंदगी और भारी जल जमाव के चलते इस बीमारी ने पूरे बस्ती को अपने आगोश में ले लिया है। जबकि बस्ती के पानी निकलने का आज तक ग्राम पंचायत द्वारा कोई नाली नहीं बनाई गई। जबकि नाली बनाए जाने के बाबत ग्राम प्रधान गीतादेवी से लेकर ब्लॉक तक ग्रामीणों ने दर्जनों बार शिकायत दर्ज कराई बावजूद इसके किसी ने इस गंभीर समस्या पर जरा भी ध्यान नहीं दिया।
इन्हीं समस्याओं से आजिज होकर मुसहर बस्ती की महिलाओं ने गांव में जमकर ग्राम प्रधान के विरुद्ध नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन की। सभी का कहना था कि ग्राम प्रधान द्वारा बस्ती के साथ उपेक्षात्मक रवैया अपनाया जा रहा है। अगर दो दिनों के अंदर नाली व खड़ंजे का निमार्ण शुरू नही हुआ तो ग्रामीण सड़कों पर उतरकर आंदोलन और चक्का जाम करेंगे। विरोध प्रदर्शन करने वालों में सुनीता देवी ,सुखिया, मगरी ,कौशिल्या, इंद्रा, हेवन्ती ,पुष्पा, बादामी सहित अनेकों महिलाएं रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें