मधुबन। ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारियों के तबादले को लगभग एक माह पूरे होने जा रहे हैं। स्थानांतरित कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से रिलीव भी कर दिया गया लेकिन अधिकारियों इनका फतेहपुर मंडाव से मोह भंग नहीं हो पा रहा है। यही कारण है कि फतेहपुर मंडाव से आठ ग्राम पंचायत अधिकारी पिछले महीने अन्य ब्लाकों के लिये स्थानांतरित कर दिए गए थे लेकिन आज तक वे अपना चार्ज दूसरे ब्लाक से आये किसी भी ग्राम पंचायत अधिकारियों को नहीं दे रहे हैं। विकास खंड फतेहपुर मंडाव में लगभग आठ ग्राम पंचायत और ग्राम विकास अधिकारी ऐसे थे जो पिछले बीस वर्षों से इसी ब्लाक में जमे थे। शासन के निर्देश के बाद पूरे जिले में इन अधिकारियों को एक दूसरे ब्लाकों में भेजा गया था। लेकिन एक माह बीत जाने के बाद भी आज तक अधिकांश ग्राम पंचायत अधिकारी अपना अपना चार्ज ग्रहण नहीं कर पाए । सूत्रों की माने तो यह सभी अधिकारी कुछ दिनों तक ऐसे ही करके पुन: इसी ब्लाक में आने की जुगत में लगे हैं। इस बाबत खंड विकास अधिकारी शास्त्री जी दूबे का कहना है कि ग्राम पंचायत अधिकारियों का जोर अभी ग्राम पंचायतों के आवंटन पर है । उन्हें यह जानकारी मिली है कि नवागत पंचायत अधिकारियों को चार्ज नहीं दिए जा रहे हैं। जल्दी ही सभी चार्ज दिलवाया जाएगा। चार्ज ने देने वाले पंचायत अधिकारियों के विरुद्ध प्रभावी कार्रवाई की संस्तुत की जाएगी।