फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कई बैंकों में कैश न मिलने से परेशान हैं खाताधारक

विज्ञापन
विज्ञापन
नदवासराय (ब्यूरो)। नोटबंदी के बाद एक बार फिर बैंकों में खाताधारकों को कैश नहीं मिल पा रहा है। परेशान खाताधारकों को बैंकों का चक्कर काटना पड़ रहा है।
विज्ञापन

नदवासराय बाजार का भारतीय स्टेट बैंक, काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक की शाखा और रजपुरा में यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा पर उपभोक्ताओं को जरूरतों के अनुसार कैश नहीं मिल पा रहा है। घंटों लाइन में लगने के बाद भी बैरंग लौटना पड़ रहा है। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा तथा यूनियन बैंक आफ इंडिया की शाखा पर लगे एटीएम, आईसीआईसीआई बैंक द्वारा बाजार में लगा एटीम सहित तीनों एटीम एक माह से बंद पड़े हैं। उपभोक्ता पैसे के लिए एटीम कार्ड लेकर घूमते रहते हैं। इस संबंध में खाताधारक राजन, अजय, अफसारुल का कहना है कि सरकार की बार-बार बदल रही व्यवस्था एवं पैसे के लिए हो रही किल्लत से हम उपभोक्ता दो तरफा मार झेल रहे हैं। एक तरफ अपना पैसा निकालने के लिए सुबह पांच बजे से लाइन लगाने पर भी पूरे दिन गंवाना पड़ता है। उसके बाद भी पैसा नहीं मिल पाता है पैसा मिलता भी है तो एक से पांच हजार रुपये ही मिलता है। प्रमोद, गनेश, रामकवल, शबाना का कहना है कि बैंक से मन-मुताबिक पैसा नहीं मिलने से अपना कोई कार्य नहीं हो पा रहा है। पैसे की किल्लत की व्यवस्था आखिर कब तक सुधरेगी। भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक हरिमूर्ति राम तथा यूबीआई के शाखा प्रबंधक आनंद कुमार का कहना है कि चेस्ट करेंसी से मांग के अनुरुप करेंसी नहीं मिलने के चलते समस्या आ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें