फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दूसरे दिन 19 ने किया नामांकन

विज्ञापन
दीवानी कचहरी के सेंट्रल बार एसोसिएशन चुनाव में महामंत्री पद के लिए नामांकन करते दारोगा सिंह। - फोटो : mau
विज्ञापन
 सिविल कोर्ट सेंट्रल बार एसोसिएशन की नई कार्यकारिणी के 22 पदों के लिए बुधवार को दूसरे दिन 19 लोगों ने पर्चा दाखिल किया। दाखिल नामांकन पत्रों की जांच गुरुवार को पुस्तकालय भवन में की जाएगी। जबकि इसी दिन नाम वापसी प्रक्रिया भी होगी। ऐसे में दो दिन तक चले पर्चा दाखिला में 22 पदों के लिए कुल 33 लोगों ने नामांकन किया ।  
विज्ञापन

सहायक चुनाव अधिकारी शरद श्रीवास्तव ने बताया कि बुधवार को अध्यक्ष पद के लिए राजेंद्र राय ने नामांकन किया। 

इस पद पर पहले दिन शमसुल हसन और अमरनाथ सिंह ने पर्चा भरा था । वहीं साधारण उपाध्यक्ष के लिए अश्वनी कुमार सिंह, कनिष्ठ उपाध्यक्ष के लिए नवीन कुमार दुबे ने नामांकन किया । महामंत्री पद पर दारोगा सिंह, अजय कुमार सिंह, रूपेश कुमार पांडेय और लक्ष्मीकांत यादव ने नामांकन किया। संयुक्त मंत्री के तीन पदों के लिए मुकेश कुमार भारद्वाज और प्रवीण कुमार मिश्रा,  कोषाध्यक्ष के लिए मुन्नीलाल ने नामांकन किया ।

वहीं वरिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के छह पदों के लिए पदमनाथ सिंह, बृजेश कुमार राय ,देवेंद्र नाथ राय और अनिल कुमार श्रीवास्तव और  कनिष्ठ सदस्य कार्यकारिणी के छह पदों के लिए मनोहर कुमार, मोजीबुर्हमान,  ज्ञान प्रकाश उपाध्याय,  रश्मि अग्रवाल और उमेश कुमार सिंह ने पर्चा भरा। सहायक चुनाव अधिकारी ने बताया कि दाखिल नामांकन पत्रों की जांच गुरुवार को होगी। उसी दिन नाम वापस लिया जा सकता है । इस दौरान  एल्डर कमेटी के सदस्य नमोनारायण राय, गुरु नारायण पांडेय, मुहम्मद इकबाल, राकेश वर्मा और जकी अहमद ने सहयोग किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें