फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने किया नवीन कृषि मंडी का निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
आगामी लोक सभा चुनाव के मद्देनजर नवीन कृषि मंडी को प्रशिक्षण केंद्र बनाए जाने के मामले में जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने सोमवार को कृषि मंडी का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान फल सब्जी विक्रेताओं ने अपनी समस्याएं रखी।
विज्ञापन

आगामी लोक सभा चुनाव 2019 में ईवीएम और वीवीपैट मशीन की कार्यप्रणाली को समझाए जाने के लिए नवीन कृषि मंडी को प्रशिक्षण केंद्र बनाया जाना है। फल सब्जी विक्रेताओं द्वारा विरोध किया जा रहा है। व्यापारी कई बार धरना प्रदर्शन कर चुके हैं। सोमवार को जिलाधिकारी ज्ञानप्रकाश त्रिपाठी ने कृषि मंडी का निरीक्षण किया। डीएम ने नीलामी चबूतरा सहित 20 दुकानों का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान व्यापारियों ने जिलाधिकारी से मिलकर अपनी समस्याएं बताया। इसके बाद स्वदेशी काटन मिल का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें