मऊ। पूर्वोत्तर रेलवे प्रशासन द्वारा मऊ जंक्शन पर नॉन इंटरलॉकिंग कार्य के चलते चार दिनों तक इस रूट पर ट्रेनों का संचालन प्रभावित रहेगा। ट्रेन नंबर 15053 लखनऊ-मऊ साप्ताहिक एक्सप्रेस, वाराणसी सिटी-छपरा इंटरसिटी एक्सप्रेस सहित एक दर्जन से अधिक गाड़ियों 26 फरवरी से चार मार्च तक निरस्त रहेंगी। वहीं कई गाड़ियों को मार्ग परिवर्तित कर चलाया जाएगा, जबकि कुछ ट्रेनों को शार्ट टर्मिनेशन कर चलाया जाएगा।
स्टेशन अधीक्षक ददनराम ने बताया कि वाशिंगपिट का कार्य पूरा होने के बाद गाड़ियों के आवागमन के लिए नानइंटरलॉकिंग का कार्य 26 फरवरी से एक मार्च के बीच किया जाएगा। इससे 26 फरवरी से एम मार्च तक वाराणसी सिटी-मंडुवाडीह सवारी गाड़ी, भटनी-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी, आजमगढ़- मंडुवाडीह सवारी गाड़ी, वाराणसी सिटी-आजमगढ़ सवारी गाड़ी, शाहगंज- औड़िहार सवारी गाड़ी तथा औड़िहार सवारी गाड़ी निरस्त रहेंगी। जबकि 27 फरवरी से एक मार्च तक अप और डाउन छपरा- मऊ सवारी गाड़ी, अप तथा डाउन गोरखपुर-वाराणसी सिटी सवारी गाड़ी, अप तथा डाउन छपरा-वाराणसी इंटरसिटी एक्सप्रेस, अप तथा डाउन मऊ- लखनऊ जं. एक्सप्रेस तथा मंडुवाडीह-मुजफ्फरपुर मंडुवाडीह एक्सप्रेस निरस्त रहेगी।
मऊ के बजाए इंदारा जंक्शन से चलेंगी ट्रेनें
मऊ। नानइंटरलॉकिंग कार्य के चलते 27 फरवरी को गोरखपुर-कोलकाला साप्ताहिक एक्सप्रेस मऊ के बजाए इंदारा जंक्शन से चलेगी, जबकि वापसी में 28 फरवरी को इंदारा से टर्मिनेट होकर गोरखपुर को रवाना हो जाएगी। इसी क्रम में एक मार्च को किशनगंज से जाने वाली किशनगंज-अजमेर साप्ताहिक निर्धारित मार्ग बलिया-मऊ-शाहगंज के बजाए बलिया-औड़िहार-जौनपुर वाया शाहगंज होते संचालित होगी।
इन ट्रेनों का होगा शाट टर्मिनेशन
मऊ। 25 फरवरी से कोलकाता-आजमगढ़ एक्सप्रेस मऊ स्टेशन पर शार्ट टर्मिनेट होगी। 26 फरवरी को आजमगढ़ से चलने वाली आजमगढ़- कोलकाता एक्सप्रेस मऊ से संचालित होगी। 25 फरवरी को आनंद विहार एक्सप्रेस आजमगढ़ में टर्मिनेट होगी और 26 को मऊ के बजाए आजमगढ़ से संचालित होगी। 25 फरवरी को लखनऊ-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस मऊ स्टेशन पर टर्मिनेट होगी, और 26 को वाराणसी सिटी के बजाए मऊ से चलाई जाएगी। वहीं 27 फरवरी से 1 मार्च तक मऊ-इलहाबाद डीएमयू मंडुवाडीह में टर्मिनेट होकर यहीं से चलेगी। जबकि एक मार्च को शाहगंज-बलिया सवारी गाड़ी आजमगढ़ स्टेशन पर टर्मिनेट होकर आजमगढ़ से चलेगी। वहीं 1 मार्च बलिया-शाहगंज पैसेंजर इंदारा पर टर्मिनेट होगी।