फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत निरंकारी आश्रम के कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन पर चलाया सफाई अभियान

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। संत निरंकारी मण्डल के निर्देशानुसार स्थानीय निरंकारी के कार्यकर्ताओं द्वारा पूर्व सद्गुरू निरंकारी बाबा हरदेव सिंह जी महाराज की जयंती पर विशेष सफाई अभियान कार्यक्रम किया गया।जिसमें सर्वप्रथम रेलवे स्टेशन मऊके चारो प्लेट फार्मो पर बने शौचालयों, बाउंड्री, स्टेशन मास्टर के पैनल कक्ष, डीजल लाबी, पार्सल,जीआरपी एवं आरपीएफ आफिसों इत्यादि का सफाई कार्य कियागया। साथ ही वाणिज्य कर कार्यालय में भी सफाई कार्य किया गया। अभियान की जानकारी देते हुए निरंकारी मिशन के स्थानीय प्रेस असिस्टेन्ट बी के गौतम ने बताया किनिरंकारी बाबा श्री हरदेव सिंह जी महाराज का जन्म दिनांक 23 फरवरी 1954 को हुआ था जिन्हें निरंकारी मिशन का प्रमुख बाबा गुरूबचन सिंह की 1980 में हत्या के उपरांत बनाया गया जिनका संदेश है कि वातावरण की स्वच्छता हमारा स्वभाव बन जाय। रेलवे स्टेशन पर स्वच्छ रेल, स्वच्छ भारत अभियान का उद्घाटन ददन राम, स्टेशन अधीक्षक, संजीव सिंह स्वास्थ्य निरीक्षक व सुभाष चन्द्र वर्मा, संयोजक निरंकारी मिशन, ने संयुक्त रूप से किया। वहीं वाणिज्य कर कार्यालय में भी सफाई अभियान चला गया। इस दौरान आनंद कुमार राय, हरसंगी , डा लालजी, डा बैजनाथ, देवचन्द, जयनरायन शर्मा, मारकण्डेय, शिवजी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें