फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छापेमारी में खाद की दुकान का लाइसेंस निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
कोपागंज ब्लाक क्षेत्र में उर्वरक की दुकानों पर जिला कृषि अधिकारी उमेश कुमार ने बुधवार को छापेमारी की। एक उर्वरक दुकान में पीओएस मशीन से बिक्री नहीं किए जाने पर दुकान का लाइसेंस निलंबित कर दिया।
विज्ञापन

जिले में 92 समितियां, 10 पीसीएफ, 10 डीसीएफ तथा 300 से अधिक निजी दुकानों को लाइसेंस जारी किया गया है। शासन की तरफ से पीओएस मशीन से उर्वरक बेचने का निर्देश है। अधिकांश दुकानदार नियम-कानून को ताक पर रखकर पीओएस मशीन से खाद नहीं बेची जा रही। साथ ही रसीद भी नहीं दी जा रही। किसान रसीद मांग रहे तो उन्हें खाद न होने की बात कहकर बैरंग लौटाया जा रहा।
किसानों की शिकायत पर जिला कृषि अधिकारी ने कोपागंज ब्लाक क्षेत्र की उर्वरक की दुकानों पर छापेमारी की। कस्बा स्थित नंद खाद बीज भंडार पर बिना पीओएस मशीन के ही खाद बिक्री पाई गई। जिला कृषि अधिकारी ने दुकान के लाइसेंस को निलंबित कर दिया। बताया कि पीओएस मशीन से खाद की बिक्री न करने वाले दुकानदारों का लाइसेंस निलंबित कर दिया जाएगा। साथ ही केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें