अमिला। बिजली विभाग के संविदाकर्मियों की बैठक रविवार को बाबा थानीदास धर्मशाला में हुई। इसमें सात माह से मानदेय न देने तथा नौकरी से निकालने की धमकी देने पर नाराजगी प्रकट की गई। साथ ही सात जनवरी से कार्य बहिष्कार करने की चेतावनी दी गई।
बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कहा कि अधिकारियों द्वारा 24 घंटे कार्य तो लिया जाता है, लेकिन विभाग से निश्चित मानदेय भी समय से नहीं दिया जाता है। सात महीने का मानदेय बकाया है। अधिकारियों से शिकायत करने पर नौकरी से निकाल देने की धमकी दी जाती है। मामले पर विचार नहीं किया गया तो हम लोग सात जनवरी से कार्य का बहिष्कार करने को बाध्य हो जाएंगे। बैठक में तेजबहादुर, शंकर, हरिंदर, अरविंद, सलीम, दिनेश, गणेश आदि शामिल रहे।