फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दलित समाज के लोग कांग्रेस की रीढ़ हैं: घनश्याम सहाय

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। उत्तर प्रदेश कांग्रेस की कमेटी अनुसूचित जाति विभाग के मंडल पदाधिकारियों की बैठक नगर के नरईबांध स्थित बाबू जगजीवनराम छात्रावास पर आयोजित हुई। बैठक में आजमगढ़ मंडल के सभी जिले के शहर अध्यक्ष उपस्थित रहे। बैठक के मुख्य अतिथि पार्टी के महासचिव, एआईसीसी सदस्य घनश्याम सहाय मौजूद रहे।
विज्ञापन

बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित कर प्रत्येक बूथ पर 11 लोगों की कमेटी गठित करने एवं जन समस्याओं को लेकर विधानसभा वार सभा करने के साथ मुद्दों को लेकर धरना प्रदर्शन करने की रणनीति तैयार की गई है। बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि दलित समाज के लोग कांग्रेस की रीढ़ हैं, कांग्रेस ने दलित समाज के उत्थान के लिए हर एक क्षेत्र में मजबूती से कार्य किया। जिसके कारण दलित समाज हर एक क्षेत्र में आगे है। कहा कि आगामी लोकसभा चुनाव जीतने के लिए बूथ स्तर पर दलित समाज के लोगों को जोड़ने का कार्य राष्ट्रीय अध्यक्ष के नेतृत्व में चल रहा है।
इसके तहत ही प्रत्येक बूथ पर 11 दलित सदस्य की कमेटी का गठन करने के साथ लोकसभा स्तर पर दलित लीडरशिप को बढ़ावा देने का कार्य किया जा रहा है। कहा कि बगैर कांग्रेस के दलित समाज ही नहीं समाज के हर तबका का विकास असंभव है। बैठक में विभाग के प्रदेश महासचिव संतोष कुमार ने उपस्थित पदाधिकारियों से 15 जनवरी तक मंडल के सभी जिलों के बूथ कमेटी का गठन करने की अपील की। बैठक में शहर अध्यक्ष सुशील कुमार चौधरी, हीराराम, अखिलेश कनौजिया, विनय, बैजनाथ राम, जयप्रकाश, सुशील कुमार चौधरी, अमरनाथ भारती, राज बलिराम सच्चिदानंद , सूबेदार राम, रमेश पासवान, हरी लाल गौतम आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें