फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कुपोषित बच्चों को एनआरसी में करवाएं भर्ती: एसडीएम

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। तहसील के सभागार में उपजिलाधिकारी डॉ. सीएल सोनकर की अध्यक्षता में शुक्रवार को एक दिवसीय ब्लाक स्तरीय पोषण कंवर्जेस प्लान समिति की बैठक आयोजित हुई। जिसमें बड़राव ब्लाक के 322 अतिकुपोषित बच्चों के पोषण पर चर्चा की गई। वहीं अहमदपुर असना गांव में एक गंभीर अतिकुपोषित बच्चे को तत्काल एनआरसी में भर्ती कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक लेते हुए एसडीएम ने कहा कि कुपोषित बच्चों को पोषण देना एक सामाजिक दायित्व है। इसके निर्वहन में आप सभी टीम के सदस्यों के साथ सभी आंगनबाड़ी, स्वास्थ्य कर्मी लग जाएं। कहा कि कुपोषित बच्चों का ध्यान अपने बच्चों की तरह रखें। वर्तमान में मिल रही सुविधाओं से कुपोषित बच्चों को पोषण देकर उन्हें कुपोषण से बाहर निकालें। साथ ही चेताया कि अगर इस कार्य में कोई लापरवाही करता है तो संबंधित पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी। वहीं सीडीपीओ दिनेश सिंह राजपूत तथा सीएचसी बड़राव के अधीक्षक डॉ. अशोक कुमार ने मौजूद अभिभावकों को कुपोषण के बारे में जानकारी देते हुए कुपोषित बच्चों को जिला अस्पताल में संचालित हो रहे पोषण पुर्नवास केंद्र में भर्ती कराने की बात कही। बैठक में बीडीओ फैजल, प्रेमलता, नीलिमा, चंद्रमती, बूच्चन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें