फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्राम प्रधान पर पेड़ काटने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी तहसील के बड़राव ब्लाक की बहरामपुर गांव की एक महिला ने सोमवार को ग्राम प्रधान पर उसकी जमीन में लगे पेड़ को प्रधान द्वारा जबरदस्ती काटकर गिराने का आरोप लगाया है। साथ ही डीएम, एसपी को ज्ञापन सौंपा।
विज्ञापन

डीएम प्रकाश बिंदु को सौंपे गए ज्ञापन में बहरामपुर गांव निवासी कलावी देवी पत्नी हसई प्रसाद ने आरोप लगाया कि ग्राम प्रधान आनंद वर्मा 24 नवंबर को गांव के नंदलाल, शिवा, शुभम, गणेश, दीपक आदि के साथ पहुंचा और उसकी पुश्तैनी जमीन पर लगे नीम, आमड़ा, सफेदा आदि के 23 पेड़ काटकर गिरा दिया। आरोप लगाया कि 25 नवंबर को 100 डायल पुलिस को बुलाकर ग्राम प्रधान ने उसके और बहु के साथ बदसलूकी की। जबकि ग्राम प्रधान आनंद वर्मा ने आरोप सरासर गलत बताया। कहा कि महिला द्वारा सरकारी जमीन पर कब्जाकर पेड़ लगाया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें