मऊ। सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के कार्यकर्ताओं ने बुधवार को विभिन्न मांगों को लेकर मुख्यमंत्री को संबोधित नौ सूत्रीय ज्ञापन जिलाधिकारी के उपलब्ध न होने पर सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। इसमें मांगों पर विचार न किए जाने पर कार्यकर्ताओं ने आंदोलन करने की चेतावनी दी।
ज्ञापन सौंपने से पूर्व पार्टी के कार्यकर्ता नरई बांध स्थित कार्यालय पर जिलाध्यक्ष इंदल राजभर की अध्यक्षता में बैठक किया। इसमें कार्यकर्ताओं ने जनहित से जुड़े तमाम मुद्दों पर प्रदेश सरकार से सहयोग करने की मांग किया। बैठक करने के बाद कार्यकर्ता कलेक्ट्रेट पहुंचे। जहां मुख्यमंत्री को संबोधित मांगों का ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपने का प्रयास किया। लेकिन संयोग से डीएम कमीश्नर की बैठक में चले गए थे। इसके चलते कार्यकर्ताओं ने ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा। सौंपे हुए ज्ञापन में कार्यकर्ताओं ने अन्य पिछड़ा वर्ग सामाजिक न्याय समिति रिपोर्ट लागू करने, बिहार , गुजरात के तर्ज पर प्रदेश में शराबबंदी करने, प्राथमिक शिक्षा में सुधार करने समेत नौ मांगों का ज्ञापन सौंपा। इस दौरान अंगद राजभर, गुलाबचंद राजभर, सुरेंद्र राजभर, दिनेश राजभर, बुद्धू राजभर, दीनानाथ यादव, नीलम यादव आदि रहीं।