फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यातायात विभाग ने लोगों को किया जागरूक

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। यातायात माह नवंबर में लोगों को जागरूक करने में जुटा यातायात विभाग बुधवार को देवल मुनि के आश्रम पर लगे मेले में पहुंचा। इस दौरान मेले में आए लोगों को विभाग के लोगों ने जागरूक किया। यातायात निरीक्षक श्री प्रकाश शुक्ला के साथ मेले में पहुंचे हेड कांस्टेबल वीरेंद्र पाठक ने लोगों को सड़क सुरक्षा और की जीवन रक्षा के बारे में लोगों को बताया। इस दौरान लोगों को यातायात नियमों के बारे में विस्तार से जानकारियां दी। यातायात प्रभारी श्री प्रकाश शुक्ला ने कहा कि प्रथम दृष्टया हमारी जिम्मेदारी है। 18 वर्ष से कम आयु के बच्चों को वाहन न चलाने दें। दूसरे नशे का प्रयोग करके वाहन न चलाएं। चार पहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट अवश्य लगाएं। वाहन तेज रफ्तार में न चलाएं न ही ओवर टेक करें । इस दौरान हेड कांस्टेबल हवलदार यादव, सुनील कुमार वीरेंद्र प्रकाश पाठक आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें