फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हेडमास्टर सहित चार शिक्षकों का रोका वेतन

विज्ञापन
विज्ञापन
जिले के परिषदीय विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा सोमवार को शुरू हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने परिषदीय विद्यालयों में हो रही परीक्षा का जायजा लिया। कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के खालिसपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में समय से परीक्षा शुरू न होने पर खंड शिक्षा अधिकारी कोपागंज को फटकार लगाई। साथ ही प्रधानाध्यापक सहित चार शिक्षकों का अग्रिम आदेश तक वेतन रोकने का आदेश दिया।
विज्ञापन

जिले में 1060 प्राथमिक तथा 442 उच्च प्राथमिक विद्यालय हैं। सोमवार से परिषदीय विद्यालयों की अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू हुई। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी ओपी त्रिपाठी ने परिषदीय विद्यालयों का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण में कोपागंज ब्लाक क्षेत्र के खालिसपुर स्थित प्राथमिक विद्यालय में व्यापक पैमाने पर अनियमितता मिली। निर्धारित समय से परीक्षा शुरू नहीं हो सकी थी। बच्चे इधर उधर घूमते पाए गए।
बीएसए के आने की सूचना मिलते ही शिक्षकों में हड़कंप की स्थिति रही। परीक्षा में अव्यवस्था मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी को चेतावनी दी। साथ ही प्रधानाध्यापक सहित चार शिक्षकों का वेतन अग्रिम आदेश तक रोकने का आदेश दिया। इस बाबत बीएसए ओपी त्रिपाठी का कहना है कि कार्य में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। लापरवाह प्रधानाध्यापक सहित शिक्षकों को नोटिस जारी की गई है। संतोषजनक स्पष्टीकरण न मिलने पर कड़ी कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें