फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इंटरनेट नेटवर्क ठप रहने से हलाकान रहे उपभोक्ता

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। बीएसएनएल का इंटरनेट नेटवर्क शनिवार को ठप रहा। इससे उपभोक्ताओं को भारी नुकसान उठाना पड़ा। उपभोक्ताओं ने शिकायत दर्ज कराया लेकिन समस्या का समाधान नहीं किया जा सका।
विज्ञापन

जिले में 1500 इंटरनेट कनेक्शन हैं। बीएसएनएल का इंटरनेट नेटवर्क आए दिन गायब होने से उपभोक्ताओं की परेशानी बढ़ती ही जा रही है। शनिवार की अपराह्न बाद इंटरनेट नेटवर्क गायब हो गया। इसके चलते कामर्शियल कार्य बाधित रहा। वहीं साइबर कैफे पर नेट ठप होने से विभिन्न प्रतियोगिताओं के फार्म भरा नहीं जा सका। इसी तरह कारोबारियों तथा औद्योगिक प्रतिष्ठानों में नेट फेल कारोबार प्रभवित रहा। बीएसएनएल की तरफ से तकनीकी गड़बड़ी को दुरुस्त करने की जहमत तक नहीं उठाई जा सकी। परेशान उपभोक्ता अधिकारियों के मोबाइल पर शिकायत दर्ज कराते रहे, लेकिन आश्वासन के सिवाय कुछ हासिल नहीं हो सका। कैफे संचालकों का कहना था कि इंटरनेट नेटवर्क आए दिन ठप हो जाने से प्रतिदिन नुकसान उठाना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं का कहना था कि बीएसएल का ब्रांड बैंड कनेक्शन तो ले लिया, लेकिन आए दिन नेट फेल होने से तंग आ चुके हैं। शिकायत के बाद भी समस्या का समाधान नहीं किया जा सका है। इस बाबत जिला दूरसंचार प्रबंधक ओएन पांडेय का कहना है कि फाइवर केबिल में फाल्ट के चलते समस्या आई है।
विभाग के पास होता है आसान सा सावाल केबिल कटी है
मऊ। दूरसंचार विभाग मऊ की दशा इतनी बदहाल है कि महिने में कम से कम 15 दिन नेट फेल रहता है। पूछे जाने पर अधिकारी से लेकर कर्मचारी के पास एक रटारटाया जबाब होता है केबिल कटी है। उसको जोड़ा जा रहा है। सबसे हैरानी तो तब होती है, जब विभाग रात के समय नेट फेल होने की समस्या उत्पन्न होने पर भी इसी जबाब को दुहराता है। जिला टेलिकाम अधिकारी ओएन पांडेय शनिवार की शाम साढे चार बजे से यही राग अलापते रहें कि केबिल कटी है । जबकि उनका एसडीओ यशवंत व्यास ने बताया कि फाइबर में फाल्ट आया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें