फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रधान संघ ने बैठक कर गांवों के विकास पर की चर्चा

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी। प्रधान संघ घोसी की बैठक शनिवार को ब्लॉक सभागार में जिलाध्यक्ष विवेकानंद यादव की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जिसमें जीडीपीए के साथ गांवों के सर्वांगीण विकास पर चर्चा की गई। प्रधान संघ के जिलाध्यक्ष विवेकानंद यादव ने कहा कि संविधान के अनुच्छेद 243 जी के अनुसार ग्राम पंचायतों को कुल 29 विषय सौंपे गए है। परंतु ग्राम पंचायतों द्वारा अपने को नाली खड़ंजा तक सीमित रखा गया है। आप सभी दिए गए अधिकार, कर्तव्य के अनुसार अब अपने ग्राम सभा के सामाजिक, आर्थिक विकास के लिए अपनी कार्ययोजना जनसहभागिता के माध्यम से बनाकर गांव का संपूर्ण विकास करे। कहा कि गांव में बन रहे शौचालयों को जल्द पूरा कर तथा स्वच्छ भारत योजना के तहत ब्लाक को ओडीएफ घोषित करवाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं। बीडीओ ने सभी ग्रामप्रधानों से कहा कि आप के गांव में जिन लोगों को शौचालय व आवास के लिये धन जारी कर दिया गया है। उनसे जल्द से जल्द निर्माण पूरा कर उसकी फोटो तुरंत अपलोड करवावे। इस अवसर पर हरिकेश यादव, रामबिलास चौहान, संजय सिंह, विंध्याचल यादव, कालिका चौहान, आदि प्रधान उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें