मऊ। अपर जिलाधिकारी देवी पाल की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई बैठक में एक जनवरी 2019 के आधार पर सभी पात्र मतदाताओं को अनिवार्य रूप से मतदाता सूची में शामिल किया जाए।
कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में हुई बैठक में अपर जलिाधिकारी देवी पाल ने जनपद के सभी प्रधानाचार्यो को निर्देश दिया कि एक जनवरी 2019 को 18 वर्ष पूर्ण कर रहे हो छात्र-छात्राओं का फार्म 6 भरकर उन्हें मतदाता सूची में शामिल करें। जनपद में लगाए गए सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि घर-घर जाकर मृत व्यक्ति एवं विवाहित महिलाओं की जानकारी लेकर मतदाता सूची अपडेट करें। मृतकों एवं दूसरे गांवों मेंब्याही गई युवतियों के नाम सूची से हटा दे। जबकि नवविवाहितों का फार्म छह भरकर मतदाता सूची में नाम जोड़ा जाए। सभी बीएलओ को निर्देश दिए कि किसी भी दशा में कोई घर सर्वे से छूटने न पाए। नेहरू युवा अधिकारी की ओर से बताया गया कि भारत सरकार की वेबसाइट पर ऑनलाइन फार्म भरकर भी मतदाता बन सकते हैं। अपर जिलाधिकारी ने सभी प्रधानाचार्यो को निर्देश दिया कि वह अपने विद्यालयों में हेल्प डेस्क जरूर लगाएं। जनपद के चारों तहसील में इसका कार्यक्रम चलाया जा रहा है। जिला विद्यालय निरीक्षक केसी भारती ने बताया कि जनपद में निर्वाचन के स्वीप ग्रुप बना लिया जाए। जिससे किसी भी प्रकार की जानकारी आसानी से प्राप्त हो जाएगी। इस अवसर पर डा. अंकुर लाठर उप जिलाधिकारी सदर, जिला विद्यालय निरीक्षक केसी भारती, सभी विद्यालयों के प्रधानाचार्य, राजनीतिक दलों के नेता सहित संबंधित अधिकारी उपस्थित रहे।