फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शांति समिति की बैठक में उठा बिजली-सफाई का मुद्दा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मुहम्मदाबाद गोहना। दशहरा और दुर्गा पूजा मेले को लेकर शुक्रवार को मुहम्मदाबाद गोहना कोतवाली में आयोजित शांति समिति की बैठक में बिजली कटौती और साफ सफाई की व्यवस्था को लेकर सवाल उठे। अधिकारियों ने इनका निस्तारण करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

शुक्रवार को डीएम प्रकाश बिंदु और एसपी ललित कुमार सिंह ने कोतवाली परिसर पहुंचकर शांति समिति की बैठक की। विधायक प्रतिनिधि संजय तिवारी ने कहा कि बिजली फीडर से कम बिजली आपूर्ति होने से आए दिन फाल्ट की समस्या हो रही है। इस पर डीएम ने एसडीओ को इसमें सुधार करने को कहा। रामलीला समिति के अध्यक्ष घनश्याम सिंह ने रामलीला मंचन के समय पुलिस बल तैनात करने की मांग की। एसपी ललित कुमार सिंह ने कोतवाल को सभी रामलीला स्थलों पर पुलिस कर्मियों की तैनाती का आदेश दिया। बुनकर नेता अबू हुरैरा ने खैराबाद अतरारी आदि गॉवों में जर्जर बिजली के तारों को बदलने की मांग, वहीं व्यापार मंडल के अध्यक्ष अंजनी गुप्ता ने बिजली, साफ- सफाई, शोहदों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग किया। साथ ही वलीदपुर नगर पंचायत क्षेत्र में आए दिन विवाद होने और प्रतिमा विसर्जन के रास्तों में गढ्ढे होने की शिकायत पर डीएम ने एसडीएम को मौके का निरीक्षण कर जरूरी कार्रवाई के लिए निर्देशित किया। इस दौरान एसडीएम अतुल वत्स, सीओ आलोक जायसवाल, पप्पू सिंह, रामविजय सिंह, अबुजर मदनी, स्वतंत्र श्रीवास्तव, कोतवाल एमपी सिंह, बिजली जेई अजय पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें