घोसी। बहुजन समाज पार्टी घोसी मुस्लिम भाईचारा समाज की बैठक नगर के याहिया मार्केट के पास बुधवार को आयोजित हुई। जिसमें मुस्लिम समाज हित के बारे में चर्चा की गई। बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में आजमगढ़ मंडल प्रभारी फैंज आलम मौजूद रहे।
बैठक को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि ने कहा कि सर्वजन समाज के साथ मुस्लिम समाज का हित बसपा के साथ सुरक्षित है। वर्तमान समय में पूरे देश व प्रदेश में जंगलराज कायम है। आम जनता महंगाई से त्रस्त है। वहीं प्रधानमंत्री द्वारा जनता के साथ किए वादे खोखले साबित हो रहे हैं, आने वाले चुनाव में बीजेपी के पास कोई मुद्दा नहीं है। इसलिए अब वह दलित, मुस्लिम, पिछड़े को आपस में लड़ाने की योजना बना रहे हैं। वहीं आसिफ भाई ने कहा कि हमारा क्षेत्र बुनकरों की बहुलता है। लेकिन सरकार की दमनकारी नीति के कारण दयनीय है। बैठक में चंद्रशेखर, फिरोज आलम, लच्छीराम, जफर जमील, रुकेश कुमार डब्लू राजभर, आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।