फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैज्ञानिक खेती से करें अधिक उत्पादन

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। कृषि विभाग के सब-मिशन ऑन एग्रीकल्चर एक्सटेंशन (आत्मा) योजना के तहत दोहरीघाट ब्लाक के सभागार में जनपद स्तरीय कृषक प्रशिक्षण (ग्राम स्तरीय) का आयोजन किया गया। योजना के तहत चल रहे प्रदर्शन, फार्म स्कूल, कृषक भ्रमण एवं प्रशिक्षण, समूह गठन तथा कृषि विभाग द्वारा नामित सहयोगी कृषक के महत्व के साथ ही जिला, ब्लाक स्तरीय कृषक सलाहकार समिति के उत्तरदायित्व के बारे में विस्तारपूर्वक बताया गया।
विज्ञापन

इस मौके पर आत्मा योजना के उप परियोजना निदेशक लालू पाल ने कहा कि किसान सही बीज चयन, बीजोपचार, यंत्रीकरण तथा उन्नत तकनीकी के साथ-साथ मृदा स्वास्थ्य कार्ड के रिपोर्ट अनुसार उर्वरक एवं जैविक खाद का प्रयोग करें तो अधिक उत्पादन प्राप्त कर सकते हैं। मंडी समिति एवं गन्ना समिति की सदस्यता लेते हुए पशुपालन, मत्स्यपालन आदि बहुक्षेत्रीय व्यवसाय अपनाकर अपनी आय दोगुना कर सकते हैं। वैज्ञानिक डॉ. अंगद प्रसाद ने कहा कि धान की पत्ती पीले रंग की हो जाए तो किसान सल्फर का छिड़काव अवश्य करें। पराली न जलाएं। सरकार द्वारा चलाई जा रही फसल अवशेष प्रबंधन योजना के तहत यंत्रों पर 50प्रतिशत अनुदान का लाभ ले सकते हैं। इस दौरान राजेश श्रीवास्तव, रामाश्रय मल्ल, सीताराम, भोला यादव, विजय कुमार मौर्य आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें