फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समायोजन के बाद भी 41 हजार छात्र संबंद्घ रहेंगे पूर्वाचल विश्वविद्यालय से

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। शासन से नोटिफिकेशन जारी होने के बाद से जिले के वित्तपोषित, स्ववित्तपोषित सहित अन्य सभी महाविद्यालय नए शिक्षण सत्र से अब पूर्वांचल विश्वविद्यालय से हटकर बलिया जिला स्थित जननायक चंद्रशेख्रर विश्वविद्यालय से संबंद्घ हो जाएगें। इसके बाद भी दो वर्षो तक जिले के 41 हजार छह सौ दस छात्र पूर्वांचल से संबंद्घ रहेंगे। इसके चलते महाविद्यालय प्रशासन पर भाग दौड़ की दोहरी मार से गुजरना होगा।
विज्ञापन

बताते चले मऊ जिले में अभी तक 130 महाविद्यालय संचालित हैं। लेकिन इस सत्र में 15 महाविद्यालयों को मान्यता मिल चुकी है। ऐेसे में इस नए शिक्षण सत्र से जिले में 145 महाविद्यालय संचालित होगें। अभी तक सभी महाविद्यालय पूर्वांचलविश्व विद्यालय जौनपुर से संबद्घ थे। लेकिन बीते 10 जुलाई को जारी हुए शासनादेश के बाद से अब मऊ जिले में स्थापित सभी महाविद्यालय बलिया स्थित जन नायक चंद्रशेखर विश्वविद्यालय से संबंद्घ होकर संचालित होगें। इसमें मऊ जिले के 145 तथा बलिया जिले के 124 महाविद्यालय इस विश्वविद्यालय से संबद्घ किए गए हैं। इस नई व्यवस्था से अध्यनरत स्नातक द्वितीय और तृतीय वर्ष और स्नातकोत्तर के द्वितीय वर्ष के छात्रों की समस्या बढ जाएगी, इसके अलावा महाविद्यालय प्रशासन को इन छात्रों के परीक्षा परिणाम जारी होने तक आगामी दो वर्षो तक पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर का चक्कर काटना पड़ेगा। क्योंकि इन छात्रों की डिग्री पूर्वांचल विश्वविद्यालय से ही जारी होगी। बताते चले मऊ जिले में शिक्षण सत्र 2017-2018 में कुल 130 महाविद्यालय संचालित थे। इन महाविद्यालयों में बीए, बीएससी, बीकाम, सहित अन्य स्नातक के द्वितीय वर्ष के कुल 18997 छात्र/छात्राएं और तृतीय वर्ष के लिए 18208 छात्र/छात्राएं अध्ययनरत है। इसीक्रम में स्नातकोत्तर द्वितीय वर्ष की कक्षा मेें 4405 छात्र और छात्राएं अध्ययनरत है। इस तरह से जिले के कुल 41610 छात्रों का सारा रिकार्ड पूर्वांचल विश्वविद्यालय में हैं। ऐसे में इनका परीक्षाफल जबतक घोषित नहीं हो जाता छात्रों के साथ महाविद्यालय प्रशासन को पूर्वांचल विश्वविद्यालय का चक्कर लगाना होगा। डीसीएसके महाविद्यालय के प्राचार्य डा. एके मिश्र ने बताया कि इस नई व्यवस्था से काफी सहुलियत तो मिलेगी। लेकिन दो वर्षो तक कष्ट उठाना होगा। बोले यदि कोई छात्र एक वर्ष भी पढाई ब्रेक किया या फेल हुआ तो उसको काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें