फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खबर का असर, रोडवेज में बंद बसों का संचालन शुरु

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। रोडवेज डिपो में पिछले कई माह से चालकों-परिचालकों की कमी के चलते 20 बसों का संचालन ठप था। इससे जहां यात्रियों को परेशानी हो रही थी, वहीं विभाग को भी हर माह लाखों के राजस्व का नुकसान हो रहा था। अमर उजाला द्वारा खबर प्रकाशित करने के बाद चेते विभाग ने आनन फानन में 10 चालकों की नियुक्ति कर 10 बसों का संचालन शुक्रवार से शुरू कर दिया।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश परिवहन निगम के मऊ रोडवेज डिपो से अलग अलग रूटों पर संचालन के लिए 55 बसें हैं। इनके संचालन के लिए 119 चालक और 119 परिचालकों की नियुक्ति होनी चाहिए। विगत कई माह से केवल 90 चालक और 91 परिचालकों के होने से केवल 35 बसों का संचालन हो रहा था। मादी सिपाह, रानीपुर, मझवारा, घोसी, बहादुरगंज जैसे रूटों पर 20 बसों का संचालन ठप पड़ा हुआ था। इससे इन रूटों के यात्रियों को जहां दिक्कतें उठानी पड़ रही थीं, वहीं रोडवेज को हर माह लाखों के राजस्व का नुकसान हो रहा था। इसको लेकर अमर उजाला ने 11 जून को कर्मचारियों की कमी से रोडवेज को घाटा शीर्षक से समाचार प्रकाशित किया था। खबर प्रकाशित होने के बाद विभाग ने 10 चालकों की नियुक्ति कर इन रूटों पर 10 बसों का संचालन शुक्र्रवार से शुरू कर दिया है। बसों के संचालन से यात्रियों को हो रही दिक्कतें जहां काफी हद तक कम हुई हैं, वहीं रोडवेज को प्रतिदिन 50 से 60 हजार के राजस्व की वृद्धि हुई है। इस संबंध में एआरएम आरएल पाल का कहना है कि शेष बसों के लिए चालकों की नियुक्ति का प्रयास किया जा रहा है। जल्द ही रिक्तपदों पर भी कर्मचारियों की भर्ती कर शेष बसों का संचालन शुरू करा दिया जाएगा।


मऊ। चालकों की कमी के चलते डिपो में 20 बसों के खड़े होने के चलते दूसरे डिपो से आने वाली बसें रोड पर खड़ी होती थीं। इससे जाम की स्थिति बनती थी। बसों के संचालन से यह स्थिति भी कम हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें