फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिना नंबर प्लेट की चार बाइक पुलिस ने पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
वलीदपुर। नगर में चोरी छिनैती और दूसरे अपराधों में कमी लाने के उद्येश्य से पुलिस उपाधीक्षक आलोक कुमार जायसवाल के नेतृत्व में मुहम्मदाबाद गोहना मुख्यालय स्थित आधा दर्जन राष्ट्रीयकृत बैंकों में औचक निरीक्षण किया गया। इस दौरान पुलिस ने बैंक कार्यालयों में लगे सीसीटीवी कैमरे के साथ-साथ आसपास घूमते हुए संदिग्ध लोगों से पूछताछ और जांच पड़ताल किया। विशेष चेकिंग अभियान के दौरान पुलिस ने बिना नंबर के चार वाहनों को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

सोमवार की दोपहर करीब एक बजे सीओ ने पुलिस साथियाें के साथ नगर के दोनों एसबीआई बैंक और यूनियन बैंक, एचडीएफसी बैंक और बैंक ऑफ बड़ौदा का निरीक्षण किया। इस दौरान पुलिस ने चार लोगों को संदिग्ध रूप से घूमते हुए पाकर उनसे पूछताछ की, लेकिन बाद में सही साबित होने पर उन्हें छोड़ दिया। पुलिस ने अलग-अलग बैंकों के बाहर चार दो पहिया वाहनों पर नंबर अंकित न होने से जब्त कर लिया। पुलिस ने लोगों को बैंक कार्यालयों के पास बिना कारण घूमने से मना कर दिया। सीओ आलोक जायसवाल का कहना है कि पुलिस लगातार बैंक और बाजारों में निगरानी कर रही है। साथ ही संदिग्ध मिलने पर पूछताछ भी कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें