फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के 15 मोबाइल बरामद संग चोर गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
घोसी(मऊ)। कोतवाली पुलिस और स्वाट टीम ने शनिवार की देर शाम को वाहन चेकिंग के दौरान हल्की मुठभेड़ में गोरखपुर के एक चोर को गिरफ्तार कर लिया। चोर के पास से चोरी के 15 मोबाइल ,पांच चार्जर , तमंचा और कारतूस बरामद किया गया। चोर ने स्वीकार किया कि कसबे में पहली दिसंबर की रात में हनुमान मंदिर के पास एक मोबाइल की दुकान में उसने ही अपने साथी के साथ चोरी किया था।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार कोतवाल डी के श्रीवास्तव स्वाट प्रभारी बी के सिंह,उपनिरीक्षक एस राय पुलिस के साथ शनिवार की शाम आठ बजे मधुबन रोड पर असना नहर पुलिया पर वाहन चेकिंग कर रहे थे।इसी बीच मोटरसाइकिल पर सवार दो युवक आते दिखाई दिए। पुलिस टीम ने उन्हें रोकने की कोशिश किया तो वे मोटर साइकिल को मोड़कर भागने लगे ।जब पुलिस टीम ने उनका पीछा किया तो एक बदमाश ने पुलिस टीम पर फायर कर दिया। इस फायरिग में बाल बाल बचे स्वाट टीम के जवान उन्हें पकड़ने को दौड़े तो हड़बड़ाहट में बाइक गिर गयी। बाइक चला रहा युवक तो भाग निकला लेकिन पीछे बैठे युवक को पुलिस ने पकड़ लिया। पकड़े गए आरोपी ने पूछ ताछ में अपना नाम अर्जुन सोनकर पुत्र पूर्णमासी निवासी हाटा जिला गोरखपुर तथा फरार आरोपी का नाम राहुल सोनकर उर्फ़ कल्लू निवासी बड़हलगंज गोरखपुर बताया।तलाशी में उसके पास से 315बोर कट्टा,2कारतूस के साथ चोरी के15 मोबाईल,सात चाजर,पांच हेड फोन बरामद हुआ।बताया कि अपने साथी राहुल सोनकर के साथ पहली दिसम्बर 2017 की रात को नगर के हनुमान मंदिर के पास से मोबाईल की दुकान में सेंध काट कर चोरी किया था। पुलिस ने चोर का चालान अदालत में कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें