फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

13 को एसडीएम के विरुद्ध धरना देंगे भाजपाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। बाजार स्थित भाजपा कार्यालय पर रविवार को भाजपा कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें थाना क्षेत्र के कंधरापुर में शनिवार को घटी घटना के बाद दर्ज कराई गई रिपोर्ट में भाजपा जिला मंत्री अशोक राजभर को नामजद किए जाने पर रोष जताया गया। भाजपा कार्यकर्ताओं ने बताया कि जिला मंत्री का नाम फर्जी तरीके से डाला गया। कार्यकर्ताओं ने मुकदमा वापस लेने की मांग किया। साथ ही नाम न हटाए जाने पर एसडीएम के विरूद्घ 13 दिसंबर को तहसील परिसर में धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी।
विज्ञापन

बताते चले भाजपा नेता व पूर्व प्रधान अशोक राजभर के मुताबिक गांव में कुछ सामान्य आबादी की जमीन है जिसमें आधे से अधिक गांव की नाली बहती है।ग्रामीणों का आरोप था कि जिस जमीन पर एसडीएम ने वर्तमान प्रधान के बहकावे में आकर उसे गांव के ही एक ब्यक्ति को हस्तांतरित करने का आदेश किया है उससे गांव कें लोंगो का गन्दा पानी नही निकल पायेगा।जिससे आम जनता को परेशानी होगी।इसी बात का विरोध होने पर शनिवार की शाम एसडीएम मौके पर मुआयना करने गए थे।इसी बीच गांव के लोग आपसी कहासुनी के बाद आपस में भिड़ गए।किसी तरह एसडीएम और आसपास के लोगों के बीच बराव करने पर मामला शांत हुआ।इसमें वर्तमान ग्रामप्रधान द्वारा अशोक राजभर सहित चार लोंगो के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया है।भाजपाइयों का कहना है कि एसडीएम ने बिना स्थलीय निरीक्षण किये आदेश कर दिया जिसे लेकर गांव के लोंगो में असन्तोष है।उसका नतीजा है कि मारपीट हुई उसमें अशोक राजभर का नाम जानबूझकर डाला गया है अगर 12 दिसम्बर तक मुकदमा वापस नही लिया गया तो हम लोग 13 दिसंबर को तहसील परिसर मे ब्यापक धरना प्रदर्शन करेंगे। बैठक में रामबिलास गुप्ता,मंगरु प्रसाद गुप्ता,रविन्द्र नाथ सिंह,रणविजय सिंह,संजय सिंह,सुनील गिरी,आनन्द मौर्य,पीयूष राजभर,नन्नू राजभर,कन्हैया मौर्य, रामप्रवेश यादवा,राधेश्याम सिंह सहित दर्जनों भाजपाई उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें