घोसी (मऊ)। कोतवाली क्षेत्र के सरायसादी गांव में हाईटेंशन तार (11हजार वोल्ट) घरेलू लाइन पर गिरने से एक तरफ जहां घरों में हाईवोल्टेज उतर गया। इस दौरान लोगों के सामान आदि जले। दूसरी तरफ करेंट की चपेट में आने से अंजनी 35 पुत्र जद्दू गंभीर रूप से झुलस गया। परिवार के लोग अंजनी को उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था किए। इस दौरान रास्ते में ही उसकी मौत हो गई। अंजनी को बचाने के चक्कर में उसका छोटा भाई पृथ्वी करेंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। मृत युवक पांच दिन बाद सऊदी जाने वाला था।
सरायसादी गांव के दक्षिण मुजडाड़ गांव में घरेलू विद्युत लाइन पर बुधवार की दोपहर में 11हजार वोल्ट का तार गिर गया। जिस समय तर गिरा, तार में सप्लाई जारी थी। इसका परिणाम हुआ कि कई घनों के बिजली के उपकरण जल गए। इस दौरान कुछ देर के लिए ही सही गांव में अफरातफरी का माहौल उत्पन्न हो गया था। तभी एक माह पूर्व सऊदी से घर लौटा अंजनी चौहान (35) पुत्र जद्दू करेंट की चपेट में आकर बुरी तरह से झुलस गया। बचाने के प्रयास में उसका छोटा भाई पृथ्वी भी करेंट की चपेट में आकर झुलसा। उसे उपचार के लिए अस्पताल ले जाने की व्यवस्था की गई। इस दौरान रास्ते में अंजनी की मौत हो गई। मौत की खबर मिलते ही पत्नी संजू और मां गुजिया देवी के साथ तीनों बच्चों का रोते रोते बुरा हाल रहा। बताते चले पांच दिन बाद अंजनी सऊदी वापस जाने वाला था, लेकिन नियति को तो कुछ और ही मंजूर था।