फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा नेता पर मारपीट एवं छेड़खानी का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
मधुबन। कस्बे में शुक्रवार की दोपहर दो पट्टीदारों के बीच मकान आदि के बंटवारे को लेकर विवाद हो गया। इस विवाद में पुलिस ने शनिवार को एक पक्ष की तहरीर पर भाजपा नेता और उसके भाई सहित सात लोगों के खिलाफ घर में घुसकर मारपीट, छेड़खानी, लूट आदि का मुकदमा दर्ज कराया है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मधुबन कस्बा निवासी सुरेश गुप्ता व भाजपा नेता अमित गुप्ता के बीच घर व जमीन को लेकर विवाद चलता है। इसी को लेकर भाजपा नेता पर अपने भाई एवं कुछ सहयोगियों के साथ शुक्रवार को सुरेश के घर में घुसकर मारपीट करते हुए उनकी पुत्री से छेड़खानी आदि करने का आरोप लगाया। इस सम्बंध में सुरेश गुप्ता की पुत्री ने स्थानीय थाने में भाजपा नेता अमित गुप्ता उनके भाई अभिषेक गुप्ता पुत्र जोखू गुप्ता व बंटी सिंह पता अज्ञात नामजद तथा चार अन्य लोगों के खिलाफ घर मे घुसकर तोड़फोड़, मारपीट, लूट व छेड़खानी करने का आरोप लगाते हुए तहरीर दी थी। सुरेश की पुत्री की तहरीर पर पुलिस ने इनके खिलाफ मुकदमा पंजीकृत कर लिया है।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें