फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उन्नतशील खेती और पशुपालन के लिए किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
उन्नतशील खेती और पशुपालन के लिए किया प्रेरित
विज्ञापन

दुबारी। स्थानीय जनता शिक्षा निकेतन इंटर कालेज के परिसर में शनिवार को किसान गोष्ठी और कृषि निवेश मेला का आयोजन किया गया। यहां खरीफ वर्ष 2017 -18 के बारे में किसानों को बताते कृषि विज्ञान केंद्र पिलखी वरुणा के वैज्ञानिक डॉ. बीके सिंह ने धान की उन्नत शील खेती के बारे में किसानों को महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने पशुपालकों को बेहतर पशुपालन के तौर तरीके बताए। जिससे पशुपालन से आर्थिक स्वावलंबन प्राप्त हो सके। उन्होंने फसलों में पोषक तत्वों की कमी को अपेक्षित उर्वरकों के प्रयोग से पूरा करने की सलाह दी। इसके लिए उन्होंने मृदा परीक्षण पर जोर दिया। कहा कि मृदा परीक्षण से ही उर्वरकों की सही मात्रा के प्रयोग की जानकारी मिल सकेगी। संतुलित मात्रा में उर्वरकों के प्रयोग से ही भूमि का उर्वरा शक्ति सुरक्षित रह सकती है। उन्होंने किसानों को सलाह दी कि खेतों में फसल उत्पादन के पोषक तत्वों की कमी के चिह्नों की पहचान कर उन्हें पूरा करना प्रत्येक किसान का कर्तव्य होना चाहिए। कृषि वैज्ञानिकों ने फसलों की पत्तियों, तने और उनके फूल को देखकर पोषक तत्वों के कमी के लक्षणों की पहचान की जा सकती है। वैज्ञानिकों ने उनकी पहचान के तरीके बताये। इसी कड़ी में जिला कृषि अधिकारी विक्रेश कुमार पटेल ने भारत सरकार एवं उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी। प्रशिक्षक राजेश श्रीवास्तव ने मृदा परीक्षण की जानकारी दी। कार्यक्रम में लोकगीत गायक राजेश यादव ने अपने गीत के माध्यम किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती अपनाने के लिए प्रेरित किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें