फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mau News: गोरखपुर में निर्माण कार्य के कारण, 11 अप्रैल से 4 मई तक निरस्त रहेंगी 18 ट्रेनें

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। पूर्वोत्तर रेलवे के डोमिनगढ़-गोरखपुर जंक्शन-गोरखपुर कैंट की तीसरी लाइन निर्माण परियोजना के तहत 12 से 26 अप्रैल तक प्री-नॉन इंटरलॉकिंग कार्य कराए जाएंगे। 27 अप्रैल से तीन मई तक नॉन इंटरलॉकिंग कार्य और 30 मई को रेल संरक्षा आयुक्त निरीक्षण करेंगे।
विज्ञापन

इसी के चलते गोरखपुर से मऊ होते हुए महानगरों को जाने वाली 20 ट्रेनें चार मई तक निरस्त रहेंगी। कुछ ट्रेनें परिवर्तित मार्ग से चलेंगी और 15 ट्रेनें वाराणसी, मऊ और भटनी से चलाई जएंगी। इस दौरान ट्रेनें गोरखपुर नहीं जाएंगी।
जनसंपर्क अधिकारी वाराणसी अशोक कुमार ने बताया कि तीसरी लाइन के निर्माण से लाइन क्षमता में वृद्धि होगी और मांग के अनुरूप गाड़ियां अधिक संख्या में तेज गति से चलाई जा सकेंगी।
विज्ञापन

इसके साथ ही इस रेल खंड पर चलने वाली माल गाड़ियों के संचालन समय में भी कमी आयेगी, जो व्यापारियों और उद्यमियों के लिये उपयोगी सिद्ध होगा।
इसके अतिरिक्त तीसरी लाइन पर आवागमन शुरू हो जाने से गोरखपुर कैंट सैटेलाइट स्टेशन के रूप में और बेहतर रूप से कार्य करने लगेगा। बताया कि वाराणसी सिटी और गोरखपुर कैंट से 27 अप्रैल से छह मई तक चलने वाली वाराणसी सिटी-गोरखपुर कैंट-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस (15130/15129) निरस्त रहेगी।
गोरखपुर से 14 अप्रैल से चार मई तक चलने वाली गोरखपुर-वाराणसी सिटी एक्सप्रेस (15131), वाराणसी सिटी से 14 अप्रैल से तीन मई तक चलने वाली वाराणसी सिटी-गोरखपुर एक्सप्रेस (15132) निरस्त रहेगी।
प्रयागराज रामबाग और मुजफ्फरपुर से चलने वाली बापूधाम सुपरफास्ट एक्सप्रेस (12538/12537) 14 से 30 अप्रैल तक निरस्त रहेगी। गोरखपुर से कोलकाता और कोलकाता से गोरखपुर चलने वाली पूर्वांचल एक्सप्रेस (15048/15047) 13 अप्रैल से चार मई तक निरस्त रहेगी।
साबरमती-गोरखपुर-साबरमती एक्सप्रेस 17 अप्रैल से तीन मई तक निरस्त रहेगी। पूणे से गोरखपुर और गोरखपुर से पुणे चलने वाली गोरखपुर-पुणे-गोरखपुर वीकली एक्सप्रेस (11037/11038) 17 अप्रैल से तीन मई तक निरस्त रहेगी। गोरखपुर से 21 और 28 अप्रैल को चलने वाली शालीमार वीकली एक्सप्रेस (15022 ), शालीमार से 22 और 29 अप्रैल को चलने वाली शालीमार-गोरखपुर एक्सप्रेस (15021) निरस्त रहेगी।
गोरखपुर से 26 अप्रैल से तीन मई तक चलने वाली चौरी चौरा एक्सप्रेस (15004), कानपुर अनवरगंज से 27 अप्रैल से चार मई तक चलने वाली चौरी चौरा एक्सप्रेस (15003) निरस्त रहेगी। दुर्ग से 25 अप्रैल और तीन मई को चलने वाली दुर्ग-नौतनवा एक्सप्रेस (18201), नौतनवा से 27 अप्रैल और पांच मई को चलने वाली नौतनवा-दुर्ग एक्सप्रेस (18202) निरस्त रहेगी।
लोकमान्य तिलक टर्मिनस और गोरखपुर से 27 अप्रैल से तीन मई तक चलने वाली लोकमान्य तिलक टर्मिनस-गोरखपुर-लोकमान्य तिलक टर्मिनस एक्सप्रेस (15017/ 15018) निरस्त रहेगी।
दो मई तक मऊ से गुजरेगी शहीद एक्सप्रेस : अमृतसर से 11 अप्रैल से दो मई तक चलने वाली शहीद एक्सप्रेस (14674) निर्धारित मार्ग बाराबंकी-गोंडा-गोरखपुर-छपरा से नहीं जाएगी। ये ट्रेन परिवर्तित मार्ग बाराबंकी-अयोध्या कैंट-जौनपुर-वाराणसी-औड़िहार-मऊ-भटनी-छपरा के रास्ते चलाई जायेगी। मार्ग परिवर्तन के बाद ये ट्रेन देवरिया सदर, गोरखपुर, खलीलाबाद, बस्ती, बभनान, मनकापुर, गोंडा स्टेशन पर नहीं रुकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें