फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मखमेलपुर से पांच सहित 18 संक्रमित मिले

विज्ञापन
विज्ञापन
मऊ। जिले में कोरोना संक्रमण का ग्राफ लगातार बढ़ता जा रहा है। मंगलवार को कोविड-19 के दो अलग अलग टेस्ट रिपोर्ट में 18 संक्रमित मरीज मिले हैं। इसमें पांच मरीज मखमेलपुर गांव में मिले हैं। नए मरीजों से कुल मरीजों की संख्या 2468 पहुंच गई। इसमें 2216 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 29 मरीजों की मौत हो चुकी हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. सतीशचंद्र सिंह ने बताया कि मंगलवार को 1306 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया गया। इसमें 15 लोग संक्रमित मिले। जबकि लखनऊ से आए 1048 जांच रिपोर्ट में तीन लोग संक्रमित मिले। संक्रमित मरीजों में पांच मखमेलपुर से, मुस्तफाबाद से एक, मनाजित चिरैयाकोट से एक, मझवारा मोड़ से एक, दोहरीघाट से एक, कुशमौर से एक, परदहा मऊ से एक, टडियाव से एक, खालिसा से एक, मुहम्मदपुर से एक,रतनपुरा से एक, घोसी से एक व्यक्ति सहित 18 संक्रमित मरीज मिले। बताया कि नए संक्रमित मरीजों से कुुल मरीजों की संख्या 2468 पहुंच गई है। इसमें 2216 मरीज इलाज के बाद ठीक हो चुके है।जबकि 29 मरीजों की मौत हो चुकी है। इसमें 223 मरीज सक्रिय है, जिनमें 183 मरीजों को होम आईसोलेशन में चल रहा है। बताया कि कोरोना संक्रमण के रोकथाम को लेकर अब तक 67 हजार 448 लोगों का एंटीजेन टेस्ट किया गया है। जिसमें 1401 मरीज संक्रमित मिले है।जबकि 44 हजार 929 संदिग्ध का सैंपल लैब में भेजा जा चुका है। जिसमें 41 हजार 867 की रिपोर्ट मिल चुकी है, इसमें 40 हजार 859 लोगों की रिपोर्ट निगेटिव मिली है। वहीं 3 हजार 62 लोगों की रिपोर्ट प्रतीक्षारत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें