लोकसभा चुनाव के बीच जिले में मतदाता बनने की प्रक्रिया अभी भी जारी है, आयोग के निर्देश के अनुसार यह प्रक्रिया नामांकन शुरू होने से एक सप्ताह पूर्व यानि 15 अप्रैल तक निर्वाध चलेगी। इस कार्य के लिए जिले में 1754 बीलएओ के साथ 133 सुपरवाइजरों को लगाया गया है।
सहायक निर्वाचन अधिकारी/खंड विकास अधिकारी रानीपुर रजनीश कुमार सिंह ने बताया कि चुनाव आयोग के आदेश के क्रम में जिले के सभी बूथों पर मतदाता सूची में नाम बढ़ानें के लिए बीएलओ को लगाया गया है। इस कार्य का सुपरविजन करने के लिए 133 सुपरवाईजरों को लगाया गया। इसके अलावा जिले के चारों विधान सभाओं के उपजिलाधिकारी को मॉनीटरिंग के लिए निर्वाचन पंजीकरण अधिकारी और तहसीलदार को सहायक निर्वाचन सहायक अधिकारी के रुप में तैनात किया गया है। आयोग के निर्देश का पालन करते हुए 15 अप्रैल 2019 तक जिले में वोटर बनने के लिए लोग फार्म भर सकेंगे। बताते चले 31 जनवरी तक जिले में कुल 61 हजार मतदाता बढ़े थे। इसके बाद पुन: मतदाताओं को बढ़ाने का काम शुरु किया गया है। जिला निर्वाचन अधिकारी ज्ञान प्रकाश त्रिपाठी ने जिले के युवाओं और छूटे वोटरों से अपील किया कि वो बूथों पर मौजूद बीएलओ से मिलकर अपना नाम मतदाता सूची में जोड़वाने का काम करें। ताकि 19 मई को लोकतंत्र के महापर्व में लोग भाग लेकर इसके साक्षी बनें।