नगर स्थित सनबीम स्कूल में शिक्षा सत्र 2018-19 के समापन पर समारोह का आयोजन किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि रामेश्वर दुबे एसोसिएट प्रोफेसर मोंटलियर विजनेस स्कूल, फ्रॉस ने कार्यक्रम का शुभारंभ किया। मुख्य अतिथि ने मेधावी बच्चों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
मुख्य अतिथि ने निशांत, अर्थव, संदीप, आकांश, अद्वैत, मधुलिका, अनन्या, अस्मिता, नैंसी, सौरभ, अंशिका, शांभवी, जागृति, मानवी, आकांशा को पुरस्कृत किया। निदेशक श्रीकृष्णा अग्रवाल ने छात्रों को प्रमाण पत्र वितरित किया। अगली श्रेणी में छात्र जो लगातार चार, पांच, छ: वर्षों से प्रथम स्थान प्राप्त कर रहे हैं उनको सुपर ल्यूमिनिरिज बनाया गया। जिसमें नायमा, आयूष, श्रिया, नायशा, आयुषि, अजय, अनिष्का, सिद्वि, वैश्नव, यशस्वी, सान्वी, वैदिक, ऐश्वर्या, मोहित, ओम सृष्टि आदि शामिल रहे। ल्यूमिनिरीज श्रेणी में क्रमश: जांसी, शांभवी, यशवर्धन, राजप्रताप, नंदिनी, उन्नति को पुरस्कृत किया गया। जनरल प्रोफिसीएंसी श्रेणी में प्राची, सूर्यप्रताप, आकर्षित, अंशुमन, प्रभात, शुभरंजन, आदिल, सोभित, अपर्णा, अनुज आदि छात्रों को प्रमाण पत्र प्रदान कर उनको परिश्रम करने के लिए प्रेरित किया गया। इस वर्ष छात्रों के सतत प्रयास और लगन से छात्रों को ग्रैंड मास्टर बनने का मौका मिला। जिसमें अरिनी, अर्थव, चित्राली, अर्पिता, रूद्रा, अनन्या, दिव्यांश, उत्कर्ष, सानवी, आराध्या, कृतिका, अविरल, देवस्य, अर्श आदि को ग्रैंड मास्टर से सुशोभित किया गया। कक्षा में रैंक पाने पर छात्रों को 3600 रूपया, सुपर ल्यमनिरिज, 1800 रूपये ल्यूमिनिरिज, 1500 रूपये तथा ग्रैंडमास्टर छात्रों को 1200 रूपये वार्षिक छात्रवृति प्रदान की गई। इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक राकेश गर्ग ने छात्रों और अध्यापकों के प्रयास की सहारना की। विद्यालय की प्रधानाचार्या पूनम तिवारी ने सभी छात्रों को भविष्य में तैयार रहने और अपनी कमियों पर कार्य करके ऊर्जा के साथ आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया।