अमिला। विद्युत वितरण खंड तृतीय घोसी के 81 संविदाकर्मियों ने दस माह से मानदेय का भुगतान नहीं होने के कारण सोमवार को कार्य बहिष्कार कर विद्युत उपकेंद्रों पर प्रदर्शन किया। साथ ही जमकर नारेबाजी किया।
कर्मियों ने विद्युत उपकेंद्र सूरजपुर, दोहरीघाट, टेसुपार ,कोरौली, सिपाह इब्राहिमाबाद, मांदी सिपाह, नदवासराय, घोसी, बड़ागांव, पांडेयपार, पंपकैनाल के 81 संविदाकर्मियों ने कार्य बहिष्कार कर प्रदर्शन किया। संविदाकर्मियों का कहना था कि लगातार 10 माह से मानदेय न मिलने के चलते आर्थिक स्थिति दयनीय होती जा रही है। जल्द ही संपूर्ण मानदेय का भुगतान किया जाए। जिस कार्यदायी संस्था या बाह्य एजेंसी द्वारा संविदाकर्मियों को परिचय पत्र उपलब्ध कराया जाए। इस अवसर पर आजाद, राजेंद्र वर्मा, हरिकेश तिवारी, सुरेंद्र, रामाश्रय, भुल्लर, लोरिक यादव, सुरेश सिंह, गुलाब,विवेक कुमार आदि शामिल रहे।