फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चाइनीज सामानों के बहिष्कार की शपथ ली

विज्ञापन
विज्ञापन
पिपरीडीह। परदहा ब्लाक क्षेत्र के पिपरीडीह स्थित कृष्णा पब्लिक स्कूल में सोमवार को छात्र छात्राओं ने होली के पर्व के मद्देनजर चाइनीज पिचकारी, रंग, अबीर, गुलाल का बहिष्कार करने की शपथ लिया। विद्यालय के प्रधानाचार्य सीबी शर्मा ने शपथ दिलाई।
विज्ञापन

प्रधानाचार्य सीबी शर्मा ने कहा कि चीन जिस तरह से आतंकवाद का साथ देकर पाकिस्तान की मदद कर रहा है। यह हमारे देश के हित में नही है। चीन हमेशा ही पाकिस्तान के कंधे पर बंदूक रख कर भारत को निशाना बना रहा है।आंतकी गतिविधियों में पाकिस्तान का साथ दे रहा है। पाकिस्तान की सैन्य ताकत को दिन ब दिन मजबूत करता जा रहा है। होली के पर्व पर चाइनीज उत्पादकी खरीदारी न कर देशी उत्पाद की खरीदारी कर देश की आर्थिक स्थिति को मजबूत बनाने की जरूरत है। प्रबंधक तेजबहादुर यादव ने कहा कि त्योहारों पर छात्र छात्राओं द्धारा कोई भी चाइनीज सामान पिचकारी, रंग अबीर गुलाल नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि उसका व्यापारिक लाभ सीधे चीन को जाता है। चाइनीज उत्पादों को विरोध कर शहीद सैनिकों को सच्ची श्रद्धांजलि दी जा सकती है। इस मौके पर अभिषेक यादव, तारिक अनवर, अमित कशयप, नीतू, अरविंद, अशोक आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें